Railway news: रेलवे में यात्रा कर रहे यात्रियों के लिए जरूरी न्यूज है। हरियाणा के रेवाड़ी-अलवर रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग काम चल रहा है। इसी के चलते हरियणा के बावल, करनावास और अनाज मंडी रेवाड़ी स्टेशन के बीच ब्लॉक लिया जा रहा है। रेलवे ने बताया यह कार्य 9 और 10 दिसंबर को होगा। जिसके चलते कई गाडियां प्रभावित होगी
ब्लाक के चलते ये ट्रेन होगी प्रभावित Railway news
ट्रेन संख्या 14321, बरेली-भुज रेलसेवा जो 10 दिसंबर को बरेली से चलेगी, उसे भी रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा मार्ग से चलाया जाएगा। यह अटेली, नारनौल, नीम का थाना और रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।Railway news
ट्रेन संख्या 15715, किशनगंज-अजमेर रेलसेवा जो 9 दिसंबर को किशनगंज से प्रस्थान करेगी, वह रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा के परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। यह अटेली, नारनौल, नीमकाथाना और रींगस स्टेशनों पर ठहरेगी और बांदीकुई होकर नहीं आएगी।
ये ट्रेने रहेगी रद्द Railway news
बांदीकुई होकर जाने वाली ट्रेन संख्या 09635, जयपुर-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा 10 दिसंबर को जयपुर से चलकर अलवर तक ही संचालित होगी। यह ट्रेन अलवर-रेवाड़ी के बीच रद्द रहेगी।
इसी तरह, ट्रेन संख्या 09636, रेवाड़ी-जयपुर स्पेशल रेलसेवा 10 दिसंबर को रेवाड़ी के बजाय अलवर से अपनी यात्रा शुरू करेगी।
इस ट्रेनों का किया रूट डायवर्ट
ट्रेन संख्या 14661, बाड़मेर-जम्मूतवी रेलसेवा जो 10 दिसंबर को बाड़मेर से प्रस्थान करेगी, उसे फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी के परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। यह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग में रींगस, नीमकाथाना, नारनौल और अटेली स्टेशनों पर ठहरेगी।
ट्रेन संख्या 14662, जम्मूतवी-बाड़मेर रेलसेवा जो 9 दिसंबर को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी, वह रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा के परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। यह अटेली, नारनौल, नीम का थाना और रींगस स्टेशनों पर रुकेगी।













