Shani Margi 2025: वैदिक ज्योतिष में शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। उनकी हर चाल का सीधा असर सभी राशियों पर पड़ता है। 28 नवंबर 2025 को शनि मीन राशि में मार्गी होंगे। ये बदलाव इस साल की सबसे बड़ी शनि की गतिविधि है, जिसका असर अगले साल 2026 तक भी महसूस होगा। खास बात ये है कि इस मार्गी शनि का प्रभाव चार राशियों पर सबसे ज्यादा दिखाई देगा। आइए जानते हैं कौन-कौन सी राशियों को किस तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
मिथुन राशि पर शनि मार्गी का असर
मिथुन राशि वालों के लिए ये समय थोड़ा सतर्क रहने वाला है। खासकर पैसे के मामले में सावधानी जरूरी है। बिना सोचे-समझे निवेश करना नुकसानदेह साबित हो सकता है। खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। कर्ज लेने से बचें। स्वास्थ्य के मामले में भी खास ध्यान रखें। पैर में चोट लग सकती है या आंखों में जलन और पानी आना जैसी परेशानी हो सकती है।
कर्क राशि वालों की राह में उतार-चढ़ाव
कर्क राशि वालों के लिए ये वक्त मिला-जुला रहेगा। नौकरी या काम के क्षेत्र में बदलाव हो सकता है। नई जिम्मेदारियां आएंगी लेकिन सफलता तुरंत नहीं मिलेगी। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और माता-पिता की सेहत चिंता का विषय बन सकती है। शादीशुदा जीवन में तनाव बढ़ सकता है। बिजनेस करने वालों को नियम-कानून का खास ख्याल रखना होगा नहीं तो कानूनी परेशानी हो सकती है।
वृश्चिक राशि वालों को संभल कर चलना होगा
वृश्चिक राशि के जातकों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। माता-पिता या गुरुजनों के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं। ऑफिस में भी विवादों से बचना जरूरी है। सहकर्मियों पर पूरी तरह भरोसा करना ठीक नहीं रहेगा। यदि नया बिजनेस शुरू करने का मन है तो फिलहाल रुक जाना ही बेहतर होगा क्योंकि समय अनुकूल नहीं है।
धनु राशि पर स्वास्थ्य और आर्थिक दबाव
धनु राशि वालों को स्वास्थ्य और पैसों को लेकर परेशानियां हो सकती हैं। काम में उतार-चढ़ाव रहेंगे, इसलिए गुस्सा कंट्रोल में रखें। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है जिससे कुछ काम रुक सकते हैं। ससुराल पक्ष से मिलने-जुलने वाले संबंधों में असहजता आ सकती है। अपने निजी मामलों को दोस्तों के साथ साझा करने में सावधानी बरतें।













