Indian Train News: खाटू जाने वालो की हुई बल्ले बल्ले, फिर शुरू हुई ये ट्रेने

On: November 25, 2025 9:14 PM
Follow Us:

Indian Train News: खाटूश्याम जाने वाले यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने दिसंबर माह में रेवाड़ी और रींगस के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इन ट्रेनो से खाटू जाने वालो यात्रियो एक ओर जाम से राहत मिलेगी वही आवागमन भी सरल होगा।

 

यहां जाने शेडयूल: रेलवे सीपीआरओ शशि किरण के अनुसार ट्रेन 09633 रेवाड़ी से रात 10:50 बजे प्रस्थान करेगी और रात 1:35 बजे रींगस पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन नीमकाथाना स्टेशन पर रात 12:24 बजे पहुंचेगी और दो मिनट बाद 12:26 बजे आगे रवाना होगी। इसी तरह वापसी के लिए ट्रेन 09634 रींगस–रेवाड़ी स्पेशल भी तय तारीखों पर संचालित होगी। रेलवे ने बढ़ते यात्रीभार और श्याम भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दोनों ओर से ट्रेन सेवाएं शुरू करने का निर्णय लिया है।

15 ट्रिप करेगी: बता दे ट्रेन संख्या 09633 रेवाड़ी–रींगस एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 1, 4, 6, 7, 13, 14, 15, 20, 21, 25, 27, 28, 29, 30 और 31 दिसंबर को चलाई जाएगी। इस तरह यह ट्रेन महीने भर में कुल 15 ट्रिप करेगी।Indian Train News

फिर से चलेगी ये ट्रेन: बता दे कि इसके साथ ही जयपुर–भिवानी एक्सप्रेस ट्रेन को भी पुनः शुरू किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को महत्वपूर्ण रूट पर कनेक्टिविटी और बेहतर मिलेगी। नई ट्रेनों की शुरुआत से क्षेत्र के यात्रियों और खाटूश्यामजी के श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।Indian Train News

Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now