Ayodhya Deepotsav 2025: अयोध्या में दीपोत्सव 2025 का भव्य आयोजन रविवार शाम सरयू घाट पर हुआ। पूरे शहर को लाखों दीपों की रोशनी से सजाकर भगवान श्रीराम की नगरी को दिव्यता से भर दिया गया। Ayodhya Deepotsav 2025

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला के दर्शन और पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने माता सीता, लक्ष्मण और भगवान श्रीराम की आराधना की।Ayodhya Deepotsav 2025

इस वर्ष दीपोत्सव ने एक बार फिर इतिहास रच दिया। अयोध्या ने 26 लाख 17 हजार 215 दीपक जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। सरयू घाट, राम की पैड़ी और अयोध्या धाम के हर कोने में दीपों की पंक्तियों ने अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया।

शहर के मंदिरों, आश्रमों और घाटों को फूलों, रोशनी और सजावट से भव्य रूप दिया गया था।
दीपोत्सव के दौरान रामकथा पार्क में विशेष लेजर शो का आयोजन किया गया, जिसमें रामायण के सातों कांडों को आकर्षक दृश्य रूप में प्रस्तुत किया गया।Ayodhya Deepotsav 2025

लगभग 45 मिनट चले इस शो को देखने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी भाव-विभोर नजर आए। पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए और हजारों श्रद्धालुओं ने इस दिव्य क्षण के साक्षी बनकर जय श्रीराम के जयकारों से पूरा अयोध्या धाम गुंजा दिया।Ayodhya Deepotsav 2025













