Haryana News: हरियाणा रोडवेज ने शुरू की नई बस सेवा, रामनगरी यात्रियों के लिए खुला रूट, जानें किराया और समय

On: October 17, 2025 2:46 PM
Follow Us:
Haryana News: हरियाणा रोडवेज ने शुरू की नई बस सेवा, रामनगरी यात्रियों के लिए खुला रूट, जानें किराया और समय

Haryana News: हरियाणा रोडवेज ने फरीदाबाद-बल्लभगढ़ से अयोध्या तक सीधी बस सेवा की शुरुआत आज 17 अक्टूबर से कर दी है। इसका मकसद फरीदाबाद जिले के लोगों को धार्मिक नगरी अयोध्या तक आसान और सीधी यात्रा सुविधा देना और राज्यों के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करना है। रोडवेज डिपो की जीएम, शिक्षा ने बताया कि यह सेवा यात्रियों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए बेहद लाभदायक होगी।

बस का रूट और समय

प्रस्थान (फरीदाबाद से अयोध्या)

  1. एनआईटी फरीदाबाद (मंगल सेन बस अड्डा): शाम 4:15 बजे

  2. बल्लभगढ़: शाम 5:00 बजे

  3. पलवल: शाम 5:30 बजे

  4. आगरा: रात 9:30 बजे

  5. कानपुर: सुबह 3:30 बजे

  6. लखनऊ: सुबह 5:00 बजे

  7. अयोध्या: सुबह 8:00 बजे

वापसी (अयोध्या से फरीदाबाद)

  1. अयोध्या: शाम 5:00 बजे

  2. लखनऊ: रात 8:00 बजे

  3. कानपुर: रात 9:30 बजे

  4. आगरा: सुबह 3:00 बजे

  5. बल्लभगढ़: सुबह 8:45 बजे

किराया

  1. बल्लभगढ़ से आगरा: ₹234

  2. बल्लभगढ़ से इटावा: ₹427

  3. बल्लभगढ़ से कानपुर: ₹650

  4. बल्लभगढ़ से अयोध्या: ₹983

सुनील चौहान

मै पिछले 6 साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। हमारा मकसद जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजागर करना है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now