Haryana News: हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई पेपरलेस प्रणाली लोगों के लिए मुश्किल बन गई है। पूरे प्रदेश में पिछले करीब 12 दिनों से रजिस्ट्री कार्य ठप पड़े हैं, जिससे आम जनता और अधिवक्ताओं को भारी परेशानी हो रही है। नाराज लोगों ने उपायुक्त के नाम नायब तहसीलदार अजय मलिक को ज्ञापन सौंपकर डीड रजिस्ट्रेशन पुराने तरीके से शुरू करने की मांग की है।
अधिवक्ताओं और डीलरों का कहना है कि नई पेपरलेस प्रणाली अभी तक पूरी तरह से सुचारू नहीं हुई है। तकनीकी खामियों के कारण तहसीलों और उप-तहसीलों में रजिस्ट्री का काम रुक गया है। लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है, जिससे जरूरी कार्य लंबित हो रहे हैं।Haryana News
अधिवक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि जब तक नई प्रणाली पूरी तरह से दुरुस्त नहीं हो जाती, तब तक पुराने तरीके से रजिस्ट्री प्रक्रिया को फिर से शुरू किया जाए ताकि आम जनता को राहत मिल सके और कार्य सुचारू रूप से हो सकें।Haryana News
इस मौके पर धीरज यादव, महेंद्र सिंह, वीर सिंह, अनिल, अशोक, इंदरपाल, सुशीला, अमित, सविता, नरेश, हंसराज और लक्ष्मण नंबरदार सहित कई लोग मौजूद रहे।Haryana News













