Haryana News: अंबाला में लाल डोरा संपत्ति धारकों के लिए बड़ी राहत, 23,388 लोगों को अब मिलेगा वैध स्वामित्व का हक

On: October 5, 2025 2:45 PM
Follow Us:
Haryana News: अंबाला में लाल डोरा संपत्ति धारकों के लिए बड़ी राहत, 23,388 लोगों को अब मिलेगा वैध स्वामित्व का हक

Haryana News: हरियाणा के अंबाला नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले 23,388 से ज्यादा लाल डोरा संपत्ति धारकों को अब अपनी संपत्ति का मालिकाना हक मिलने जा रहा है। मेयर शैलजा संदीप सचदेवा ने फाइल पर हस्ताक्षर कर इस प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत कर दी है। यह कदम राज्य सरकार की स्वामित्व योजना के तहत उठाया गया है, जिसे पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के कार्यकाल में शुरू किया गया था।

इस योजना के तहत शहर और ग्रामीण इलाकों के लाल डोरा और आबादी देह क्षेत्र के संपत्तिधारकों को उनके भूखंडों पर वैधानिक स्वामित्व का अधिकार मिलेगा। इससे उन्हें संपत्ति से जुड़े कानूनी अधिकार, बैंक ऋण लेने, उत्तराधिकार और संपत्ति हस्तांतरण जैसी सुविधाओं में आसानी मिलेगी।

नगर निगम लाभार्थियों को स्वामित्व प्रमाणपत्र (Ownership Certificate) जारी करेगा, जिससे उनकी संपत्ति की वैधता सुनिश्चित होगी और विवादों में कमी आएगी। इसके लिए पात्र लाभार्थियों को पिछले 10 वर्षों से संपत्ति पर कब्जा होने का सबूत देना होगा। इसके लिए शपथ पत्र (Affidavit) और बिजली-पानी के बिल जैसे दस्तावेज जमा करने होंगे। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और तहसील कार्यालयों के सहयोग से पूरी की जाएगी।

सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now