Haryana News: किसानों की हुई बल्ले बल्ले दो साल से बंद हैफेड राइस मिल फिर से होगी चालू

On: October 3, 2025 7:10 PM
Follow Us:

रादौर। लंबे समय से बंद पड़ी रादौर की हैफेड राइस मिल अब दोबारा शुरू होने जा रही है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा की पहल पर हैफेड ने इस मिल को अगले पाँच वर्षों के लिए सुरभि राइस मिल को ठेके पर सौंप दिया है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री के पुत्र व भाजपा नेता नेपाल सिंह राणा ने इसे किसानों और व्यापारियों के हित में सराहनीय कदम बताया।Haryana News

नेपाल सिंह राणा ने कहा कि किसानों और आढ़तियों की लंबे समय से मांग थी कि मिल को दोबारा चालू किया जाए, ताकि मंडी में धान के उठान और प्रोसेसिंग की समस्या दूर हो सके। उन्होंने कहा कि जब खेती-किसानी से जुड़े लोग मिल का संचालन करेंगे तो उन्हें व्यवसाय की समस्याओं को समझने और हल करने में आसानी होगी।

हैफेड राइस मिल के मैनेजर मनीष कुमार ने बताया कि रादौर क्षेत्र में राइस मिल की कमी के कारण मंडी में अक्सर उठान की दिक्कत होती थी। अब मिल को सुरभि राइस मिल के हवाले किया गया है। इसके लिए सालाना रेंट 11 लाख 85 हजार रुपये तय किया गया है, जिसमें हर वर्ष 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी।

इस फैसले से स्थानीय किसानों और व्यापारियों को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। किसान आसानी से अपनी उपज मिल तक पहुंचा सकेंगे और धान की प्रोसेसिंग समय पर होगी। यह कदम न केवल क्षेत्र की कृषि गतिविधियों को बढ़ावा देगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगा।

Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now