Haryana Weather News: हरियाणा में आज से मौसम होगा ठंडा, रात का तापमान 2-3 डिग्री तक गिरने की संभावना

On: September 28, 2025 1:21 PM
Follow Us:
Haryana Weather News: हरियाणा में आज से मौसम होगा ठंडा, रात का तापमान 2-3 डिग्री तक गिरने की संभावना

Haryana Weather News: हरियाणा में पिछले कुछ दिन से जारी गर्मी से लोगों को आज से राहत मिलने वाली है। पहाड़ों की तरफ से आने वाली उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण रात का तापमान 2-3 डिग्री तक गिरने की संभावना है।

तापमान में बदलाव

हिसार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ के अनुसार 28 सितंबर की रात से बंगाल की खाड़ी और राजस्थान पर एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है। इसके चलते दिन का तापमान 32-35 डिग्री से घटकर 30-32 डिग्री तक आ जाएगा।

शनिवार को करनाल और पलवल में सबसे अधिक 37.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। रात में महेंद्रगढ़ में सबसे ठंडी रात रही, जहां तापमान 22.4 डिग्री तक गिरा। नूंह में रात का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री के आसपास रहा।

कुछ इलाकों में सुबह के समय हल्का स्मॉग नजर आया। अधिक बारिश वाले क्षेत्रों में ओस और धुआं मिलकर स्मॉग की चादर बनाते हैं। अंबाला में सुबह के समय हल्की स्मॉग की चादर दिखाई दी।

बारिश का रिकॉर्ड

इस बार हरियाणा में सामान्य से 38 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। 1 जून से 24 सितंबर तक औसतन 413.7 एमएम की बजाय 568.4 एमएम बारिश हुई। यमुनानगर में सबसे ज्यादा 1116.9 एमएम जबकि सिरसा में सबसे कम 346.6 एमएम बारिश हुई।

सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now