Faridabad Diwali Fair 2025: फरीदाबाद में 2 अक्टूबर से दिवाली मेला, दिवाली मेला में हरियाणा पर्यटन विभाग का QR कोड आसान करेगा टिकट बुकिंग

On: September 27, 2025 1:59 PM
Follow Us:
Faridabad Diwali Fair 2025: फरीदाबाद में 2 अक्टूबर से दिवाली मेला, दिवाली मेला में हरियाणा पर्यटन विभाग का QR कोड आसान करेगा टिकट बुकिंग

Faridabad Diwali Fair 2025: फरीदाबाद के सूरजकुंड में 2 अक्टूबर से दिवाली मेला शुरू होगा। इस मेले का उद्घाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी करेंगे। “हम परिवारों को जोड़ते हैं” थीम पर आधारित यह मेला 7 अक्टूबर तक चलेगा। मेले में दिवाली की रौनक, स्वदेशी उत्पाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मनोरंजन का आनंद लिया जा सकेगा।

दिवाली मेले में अब तक 350 से अधिक स्टॉल ऑनलाइन बुक हो चुके हैं। टिकट बुकिंग के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध है। स्टूडेंट्स को 50% छूट मिलेगी और सामान्य आगंतुकों के लिए टिकट की कीमत 100 रुपए प्रति व्यक्ति रखी गई है। हरियाणा पर्यटन विभाग ने टिकट बुकिंग को आसान बनाने के लिए विशेष QR कोड जारी किया है। इसे स्कैन करके ऑनलाइन टिकट बुक की जा सकती है। ऑनलाइन बुकिंग के लिए लिंक है: mela.haryanatourism.gov.in/e/diwalimela

मेल में देशभर से आए कलाकार अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे:

  1. 2 अक्टूबर: कथक नृत्यांगना मीनू ठाकुर का नृत्य प्रदर्शन।

  2. 3 अक्टूबर: NGF कॉलेज के कलाकार।

  3. 4 अक्टूबर: पंजाबी गायक दीपेश राय।

  4. 5 अक्टूबर: ‘इंडियन आइडल’ फेम सलमान अली।

  5. 6 अक्टूबर: हिमाचल पुलिस बैंड द्वारा पारंपरिक प्रस्तुति।

  6. 7 अक्टूबर: रंगारंग समापन समारोह।

मेल में युवा फैशन डिजाइनर्स भी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। यह मेला परिवारों के लिए मनोरंजन और सीखने का अनुभव दोनों प्रदान करेगा।

सुनील चौहान

मै पिछले 6 साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। हमारा मकसद जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजागर करना है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now