Haryana News: हरियाणा PGT कंप्यूटर साइंस भर्ती लंबित, अभ्यर्थियों ने सीएम से तुरंत परिणाम की मांग की

On: September 26, 2025 2:05 PM
Follow Us:
Haryana News: हरियाणा PGT कंप्यूटर साइंस भर्ती लंबित, अभ्यर्थियों ने सीएम से तुरंत परिणाम की मांग की

Haryana News: हरियाणा में PGT कंप्यूटर साइंस की भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार लंबे समय से इस भर्ती के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं। यह भर्ती 2019 में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा शुरू की गई थी। बाद में यह भर्ती हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) को सौंप दी गई।

इस भर्ती के तहत 1711 पदों के लिए जून में परीक्षा आयोजित की जा चुकी है। लेकिन रिजल्ट अभी तक घोषित नहीं हुआ है। इस वजह से अभ्यर्थियों में नाराजगी देखने को मिल रही है।

अभ्यर्थियों ने जताई अपनी नाराजगी

अभ्यर्थियों ने इस मामले में मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के आवास पर जाकर गुहार लगाई कि भर्ती जल्द पूरी की जाए। प्रिया शर्मा, एकता राव, संदीप मान, प्रीत सैनी और रोहित सिंह ने बताया कि पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने भी भर्ती को पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

राज्य के ज्यादातर सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर साइंस विषय के नियमित शिक्षक नहीं हैं। इस कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्किल इंडिया मिशन के अंतर्गत कंप्यूटर शिक्षा पढ़ रहे विद्यार्थियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

बेरोजगार युवाओं की आयु सीमा पार

उम्मीदवारों का कहना है कि पिछले 7 साल में अन्य विषयों की भर्ती कई बार हुई, लेकिन कंप्यूटर साइंस की भर्ती अब तक पूरी नहीं हुई। कई युवा अब आयु सीमा पार कर चुके हैं और रोजगार का मौका गंवा सकते हैं। उन्होंने गुहार लगाई है कि PGT कंप्यूटर साइंस भर्ती को जल्द-से-जल्द पूरा किया जाए।

सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now