Haryana news: हरियाण में चोरी छीपे पराली जलाने वालो की अब खैर नहीं है। हरियाणा में हर जिले सैटलाइट से निगरानी रखी जाएगी तथा तुरंत जुर्माना व चालान किए जांएगे। प्रशासन की ओर से पराली जलाने वाले पर सख्ती बरती जाएगी।
यदि कोई किसान पराली जलाते हुए मिलता है तो किसान पर 30 हजार रुपये जुर्माना व एफआइआर दर्ज की जाएगी। प्रशासन ने पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए विशेष निगरानी टीमें गठित कर दी गई Haryana news
हरियाणा में पराली जलाने के तीन और मामले सामने आए हैं। ये घटनाएं फरीदाबाद, फतेहाबाद और सोनीपत जिलों में दर्ज की गई हैं, जिन्हें सैटेलाइट निगरानी के माध्यम से पकड़ा गया।Haryana news
कृषि विभाग के अनुसार, यह मामले 15 सितंबर से 21 सितंबर के बीच सामने आए हैं। इससे पहले शनिवार को करनाल में एक और रविवार को दो घटनाएं दर्ज हुई थीं। इस तरह हरियाणा में अब तक कुल छह मामले दर्ज हो चुके हैं।
पिछले वर्षों की तुलना में इस बार पराली जलाने की घटनाओं में फिलहाल कमी देखी जा रही है। वर्ष 2020 में इसी अवधि में 16 मामले दर्ज हुए थे। वहीं, वर्ष 2022 में केवल 1, 2023 में 7 और 2024 में 16 मामले दर्ज किए गए थे।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार जागरूकता अभियान और निगरानी तंत्र की सख्ती का असर दिखाई दे रहा है, हालांकि कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे पराली न जलाकर वैकल्पिक प्रबंधन के तरीकों को अपनाएं।Haryana news
कृषि विभाग और इसरो मिलकर करेंगे काम
वहीं, पराली जलाने पर नियंत्रण के लिए सैटेलाइट तकनीक का भी सहारा लिया जाएगा। कृषि विभाग और इसरो की ओर से 30 नवम्बर तक लगातार लोकेशन ट्रेकिंग की जाएगी। सेटेलाइट तकनीक से कहीं भी धुएं या आग का पता चलते ही टीमों को तुरंत जानकारी दी जाएगी।Haryana news
इससे बचने का कोई रास्ता किसानों के पास नहीं रहेगा। इसके अलावा प्रशासन ने इस दौरान दशहरा और दिवाली पर सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद कर दी हैं। अधिकारी और कर्मचारी प्रतिदिन क्षेत्र में मौजूद रहेंगे और निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाएंगे।Haryana news












