Haryana CET Result: फिर आई बडी अपडेट, इस दिन जारी होगा रिजल्ट

On: September 22, 2025 6:15 PM
Follow Us:

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से संयुक्त पात्रता परीक्षा (CET) का आयोजन 26 और 27 जुलाई को किया गया था। इस परीक्षा के लिए लगभग 13 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था और इनमें से 90% से ज्यादा परीक्षार्थियों ने एग्जाम में हिस्सा लिया।Haryana CET Result

Haryana CET Result: रिजल्ट नवरात्रों में आने की संभावना थी लेकिन अब यह अक्टूबर के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। परीक्षा परिणाम से पहले आयोग करेक्शन पोर्टल खोलने जा रहा है। इस पोर्टल के माध्यम से आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार अपने प्रमाण पत्र अपलोड कर सकेंगे, जो पंजीकरण के समय तकनीकी खराबी की वजह से अपलोड नहीं हो पाए थे।Haryana CET Result

 

दरअसल, सरल पोर्टल में आई दिक्कतों की वजह से कई उम्मीदवारों को मजबूरी में जनरल कैटेगरी से आवेदन करना पड़ा था।आयोग पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि रिजल्ट जारी होने से पहले उम्मीदवारों को यह मौका दिया जाएगा।Haryana CET Result

इसके बाद परिणाम घोषित होते ही भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। उम्मीद है कि अक्टूबर के पहले हफ्ते में CET रिजल्ट घोषित किया जाएगा, जिसके बाद ग्रुप-सी के विभिन्न पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।Haryana CET Result

Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now