बांसवाड़ा/अंबाला: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को राजस्थान के बांसवाड़ा से दो वंदे भारत एक्सप्रेस और एक नई सुपरफास्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इस ऐलान के बाद उत्तर रेलवे से लेकर अंबाला मंडल तक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। नई रेल सेवाओं को लेकर राजस्थान और हरियाणा के यात्रियों में उत्साह है।Rajasthan
नए ट्रेनों में जोधपुर-दिल्ली कैंट और बीकानेर-दिल्ली कैंट के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल होंगी, जिनका रैक पहले ही राजस्थान पहुंच चुका है। इसके साथ ही उदयपुर-चंडीगढ़ द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी शुरू होगी। इस ट्रेन को उत्तर रेलवे से मंजूरी मिल चुकी है।Rajasthan
उदयपुर-चंडीगढ़ सुपरफास्ट का शेड्यूल:
ट्रेन संख्या 20989 उदयपुर सिटी से शाम 4:05 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 9:50 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 20990 चंडीगढ़ से सुबह 11:20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5:30 बजे उदयपुर पहुंचेगी।
इस ट्रेन का ठहराव अजमेर, जयपुर, अलवर, रेवाड़ी, रोहतक, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र और अंबाला कैंट सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर होगा।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इन नई रेल सेवाओं से न सिर्फ राजस्थान और हरियाणा के यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी, बल्कि पर्यटन को भी बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा। खासकर चंडीगढ़ और हरियाणा से राजस्थान के ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों तक पहुंचना आसान हो जाएगा।













