Haryana news : हरियाणा सरकार आगामी 17 सितम्बर से 2 अक्तूबर तक प्रदेश में व्यापक ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान’ शुरू करने जा रही है।कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा को लेकर आज मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक हुई।Haryana news
बता दे इस महत्वाकांक्षी अभियान का शुभारम्भ केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 17 सितम्बर को रोहतक में संयुक्त रूप से करेंगे। इसी दिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी अपने जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश से राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत करेंगे।Haryana news
मुख्य सचिव ने बताया कि रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के परिसर में विशेष स्वास्थ्य क्योस्क स्थापित किए जाएंगे, जहाँ महिलाओं की संपूर्ण स्वास्थ्य जाँच होगी। इसमें उच्च रक्तचाप, कैंसर, एनीमिया और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों की स्क्रीनिंग शामिल होगी।
उन्होंने निर्देश दिए कि एमडीयू ऑडिटोरियम में एक वरिष्ठ चिकित्सक को ओवरऑल इंचार्ज नियुक्त किया जाए और कार्यक्रम की सुचारू व्यवस्था हेतु जिला प्रशासन से एक वरिष्ठ अधिकारी को भी तैनात किया जाए।Haryana news
स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने बताया कि इस अभियान से प्रदेशभर में व्यापक रूप से स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच बढ़ेगी। इसके अंतर्गत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों (सीएचसी) पर 122 विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएं
इन शिविरों में स्त्री रोग, बाल रोग, नेत्र रोग, ईएनटी, दंत चिकित्सा, त्वचा रोग तथा मनोचिकित्सा से संबंधित सेवाएँ उपलब्ध होंगी। प्रत्येक शिविर में लगभग 300 मरीजों की जांच का लक्ष्य रखा गया है।Haryana news













