Haryana से पंजाब-जम्मू रूट प्रभावित, दिल्ली से भी बसें बंद — यात्रियों को करना पड़ रहा है घंटों इंतजार

On: September 12, 2025 4:20 PM
Follow Us:
Haryana से पंजाब-जम्मू रूट प्रभावित, दिल्ली से भी बसें बंद — यात्रियों को करना पड़ रहा है घंटों इंतजार

Haryana के अंबाला से पंजाब, जम्मू और हिमाचल की ओर जाने वाला मार्ग बारिश और नदियों में उफान के कारण प्रभावित हो गया है। इस वजह से अभी तक यह मार्ग पूरी तरह से सुचारू नहीं हो सका है। नतीजतन, अंबाला और दिल्ली से आने-जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पंजाब जाने वाली बसें अभी भी बंद

पंजाब में बाढ़ के बाद हरियाणा रोडवेज ने लुधियाना और पटियाला जाने वाली कुछ बसों का संचालन अस्थायी रूप से बंद कर दिया था। दिल्ली से वाया अंबाला लुधियाना जाने वाली दो बसें और दिल्ली से अंबाला होते हुए पटियाला जाने वाली एक बस अभी भी बंद हैं। कुल मिलाकर जम्मू और पंजाब रूट की छह बसें फिलहाल बंद पड़ी हैं।

हिमाचल रूट बहाल, यात्रियों को राहत

हिमाचल प्रदेश के रूट पिछले 10 दिनों से भूस्खलन के कारण बंद थे। अब मंडी से आगे कुल्लू-मनाली तक बसें सुचारू रूप से चल रही हैं। पहले बसें केवल मंडी तक ही जा रही थीं। इसके अलावा, बद्दी जाने वाली बस सेवाएं भी अब सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। इससे यात्रियों को काफी राहत मिली है।

दिल्ली से कटरा, दिल्ली से शिमला और अंबाला से कटरा जाने वाली बसें अभी तक बहाल नहीं की गई हैं। स्टाफ की कमी के कारण इन रूटों पर संचालन प्रभावित है। यात्रियों को अन्य डिपो की बसों का सहारा लेना पड़ रहा है या फिर जो बसें चल रही हैं, उनके लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

इन प्रभावित रूटों पर अब तक रोडवेज ने कोई स्पष्ट योजना जारी नहीं की है। यात्रियों को अपने सफर की योजना पहले से ही सोच-समझकर बनानी पड़ रही है। स्थिति सामान्य होने तक परेशानी जारी रहने की संभावना है।

सुनील चौहान

मै पिछले 6 साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। हमारा मकसद जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजागर करना है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now