Haryana Weather: हरियाणा में अलर्ट! इन जिलों में होगी जोरदार बारिश, जानें कब तक रहेगा मौसम का कहर

On: September 8, 2025 11:13 AM
Follow Us:
Haryana Weather: हरियाणा में अलर्ट! इन जिलों में होगी जोरदार बारिश, जानें कब तक रहेगा मौसम का कहर

Haryana Weather: हरियाणा में मानसून अभी भी सक्रिय है और मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत और रोहतक जैसे जिलों में मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, फतेहाबाद, हिसार, सिरसा, झज्जर, फरीदाबाद, पलवल, मेवात और गुरुग्राम में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।

लगातार बारिश के बाद राहत और फिर बदलाव

पिछले दस दिनों से प्रदेश में लगातार बारिश हो रही थी। इससे लोगों को उमस और गर्मी से काफी राहत मिली। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि आज कुछ जगहों पर बारिश से विराम मिल सकता है। लेकिन 9 सितंबर से एक बार फिर मौसम करवट लेगा और कई जिलों में फिर से बारिश की शुरुआत होगी।

9 सितंबर का मौसम

रविवार को पानीपत, हिसार, फतेहाबाद और जींद में अच्छी बारिश दर्ज की गई थी। 9 सितंबर को अंबाला, यमुनानगर और करनाल में अधिक बारिश की संभावना है। पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत और सोनीपत में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं जींद, रोहतक और फरीदाबाद में हल्की बूंदाबांदी होने का अनुमान है।

10 और 11 सितंबर का हाल

10 और 11 सितंबर को भी पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जींद, सोनीपत और रोहतक में बूंदाबांदी होगी। बाकी जिलों में मौसम साफ रहने के आसार हैं।

सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now