Haryana Weather News: हरियाणा में मानसून अभी भी सक्रिय! अगले 12-13 दिन बरसेंगे बादल, जानें कैसे बदल सकता है मौसम

On: September 1, 2025 11:02 AM
Follow Us:
Haryana Weather News: हरियाणा में मानसून अभी भी सक्रिय! अगले 12-13 दिन बरसेंगे बादल, जानें कैसे बदल सकता है मौसम

Haryana Weather News: इस साल हरियाणा समेत दिल्ली-एनसीआर में 15 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। जून से अगस्त तक तेज गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर रही थी, लेकिन इस बार बादलों की मेहरबानी से राहत मिली। बारिश ने गर्मी कम की, लेकिन जलभराव और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याएं भी बढ़ा दीं।

सितंबर में मानसून की विदाई

मौसम विभाग के अनुसार 17 सितंबर से मानसून धीरे-धीरे विदा होगा। हालांकि जाते-जाते बादल बारिश करते हुए अलविदा कहेंगे। सितंबर में फरीदाबाद और दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में हल्की और तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। अगले तीन से चार दिन बारिश का सिलसिला बरकरार रहेगा।

तापमान में गिरावट और ठंडी हवाएं

1 सितंबर को अच्छी बारिश होने का अनुमान है, जबकि 2 और 3 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश रहने का अनुमान है। इस दौरान तापमान में गिरावट और ठंडी हवाओं से सीज़न सुहावना बनेगा।

बारिश का असर हरियाणा के कई जिलों में स्पष्ट है। सिरसा में घग्गर नदी डेंजर लेवल पर है और कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी ओवरफ्लो कर रही है। फरीदाबाद में यमुना में छोड़े गए पानी से निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। रजपुरा गांव में बाजरे की फसल पूरी तरह डूब गई है। सरकार ने अलर्ट मोड जारी किया है और अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। किसानों के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल 10 सितंबर तक खुला रहेगा।

मौसम विभाग ने कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में अलर्ट जारी किया है। बारिश धान की फसल के लिए लाभदायक है, लेकिन कपास, ग्वार और बाजरे पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। किसानों को खेतों में पानी रुकने न देने की सलाह दी गई है। सितंबर की शुरुआत में बादल जमकर बरसेंगे और मौसम सुहावना बनाएंगे, लेकिन सावधानी बरतना जरूरी है।

सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now