NH 48 पर भीषण जाम, स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में बड़े वाहनों की एंट्री बंद

On: August 13, 2025 5:38 PM
Follow Us:
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भीषण जाम, स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में बड़े वाहनों की एंट्री बंद

मुख्य बिंदु:

  • ट्रकों और भारी वाहनों की कतारें, यात्री घंटों फंसे रहे।
  • कंपनियों के कर्मचारी, मटेरियल सप्लाई और बसें भी जाम में फंसीं।
  • प्रशासन ने ड्राइवरों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की।

धारूहेड़ा: स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मंगलवार रात से बड़े वाणिज्यिक वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। इसका असर बुधवार सुबह दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर साफ नजर आया, जहां धारूहेड़ा के पास ट्रकों और भारी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई जगहों पर जाम की लंबाई 8 से 10 किलोमीटर तक पहुंच गई, जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई।NH 48

वाहनों की जांच और रुकावट के कारण हाईवे पर ट्रैफिक की रफ्तार बेहद धीमी हो गई। जाम में फंसे यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। सर्विस लेन और आंतरिक मार्गों पर भी वाहनों का दबाव बढ़ने से स्थानीय लोग परेशान रहे। हाईवे पर फंसे बड़े वाहनों की वजह से आसपास के गांवों में भी भीड़ और अव्यवस्था देखने को मिली।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 15 अगस्त को दिल्ली में होने वाले मुख्य समारोह के दौरान किसी भी तरह की सुरक्षा चूक से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है। सुबह के समय ट्रकों की भारी संख्या के कारण हाईवे पर दबाव बढ़ गया, हालांकि वाहनों को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

कर्मचारियों को भी हुई परेशानी: हाईवे पर बड़े वाहनों के रुकने से कंपनियों की कर्मचारी बसें भी जाम में फंस गईं। इससे फैक्ट्रियों में काम पर पहुंचने में देरी हुई और समय पर कच्चा माल न मिलने से उत्पादन प्रभावित हुआ।

बुधवार को दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर धारूहेड़ा के पास सुबह से ही ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया, जब पुलिस ने अचानक बड़े वाणिज्यिक वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट करना शुरू कर दिया। बिना पूर्व तैयारी और वैकल्पिक रूट पर पर्याप्त व्यवस्था के अभाव में हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

यात्रियों और स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रैफिक डायवर्जन की कोई स्पष्ट जानकारी पहले से नहीं दी गई थी, जिससे वाहनों की कतारें 8 से 10 किलोमीटर तक फैल गईं। सर्विस लेन और गांवों के आंतरिक रास्तों पर भी भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे लोगों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी।

Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now