IMD ने किया अलर्ट, हरियाणा दिल्ली एनसीआर में इस 16 जिलों में होगी बारिश-Weather Alert

On: August 1, 2025 8:45 PM
Follow Us:

नई दिल्ली/चंडीगढ़: दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने जहां लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत दी है, वहीं जलभराव और ट्रैफिक जाम ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। गुरुवार सुबह भी बारिश का सिलसिला जारी रहा, जिससे राजधानी की सड़कों पर पानी भर गया और दफ्तर जाने वाले लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

तेज बारिश के चलते मौसम सुहाना जरूर हुआ है, लेकिन इसके कारण सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 5 डिग्री सेल्सियस कम होकर दर्ज किया गया है और अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जो जुलाई में एक बड़ी राहत मानी जा रही है।Weather Alert

हरियाणा के 16 जिलों में येलो अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD), चंडीगढ़ केंद्र ने गुरुवार 31 जुलाई को हरियाणा के सिरसा, हिसार, भिवानी, फतेहाबाद, चरखी दादरी, जींद, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, पंचकूला और यमुनानगर जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और भारी बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।Weather Alert

हल्की बारिश वाले क्षेत्र
वहीं अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत और सोनीपत में हल्की से मध्यम बारिश या बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार दिनों तक पूरे प्रदेश में मौसम का यही मिजाज बना रहेगा।

बारिश से एक ओर जहां किसानों के चेहरे पर राहत आई है, वहीं शहरी क्षेत्रों में जल निकासी की कमजोर व्यवस्था के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन को चेतावनी दी गई है कि वह निचले इलाकों में पानी निकासी, ट्रैफिक प्रबंधन और आपात सेवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करे।

Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now