Haryana Weather Update: हरियाणा के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानिए आपके शहर का मौसम

On: July 18, 2025 5:47 PM
Follow Us:

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। राज्य में मानसून के सक्रिय रहने का आज अंतिम दिन है और मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। खासकर हिसार, सिरसा, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, फरीदाबाद और पलवल जिलों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

 

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, मानसून टर्फ रेखा इस समय बीकानेर, ग्वालियर, प्रयागराज, डाल्टनगंज और दीघा होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी युक्त हवाएं हरियाणा की ओर आ रही हैं, जिससे बारिश की स्थितियां बनी हुई हैं।Haryana Weather Update

 

इसके अतिरिक्त फतेहाबाद, जींद, रोहतक, झज्जर, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में भी बारिश के आसार हैं। वहीं, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 19 और 20 जुलाई को प्रदेश का मौसम सामान्य और शुष्क रहेगा।

राजस्थान के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण भी हरियाणा में आज का दिन मानसून के लिहाज से अहम माना जा रहा है। आज कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज हवाओं और बौछारों का दौर देखने को मिल सकता है।

Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now