Haryana News: हरियाणा में डॉक्टरों की भर्ती जल्द होगी पूरी! सीएम की मंजूरी के बाद नियुक्ति पत्र मिलेंगे

On: July 12, 2025 12:40 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास अब डॉक्टरों की नियुक्ति से जुड़ी अहम फाइल पहुंच चुकी है। जैसे ही सीएम से मंजूरी मिलती है, 126 डॉक्टरों को उनके नियुक्ति पत्र दे दिए जाएंगे। यह नियुक्तियां लंबे समय से अटकी हुई थीं जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ रहा था।

स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में 777 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। पहले चरण में 502 डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपे जा चुके हैं। बाकी बचे 275 पदों में से 126 डॉक्टरों का चयन प्रतीक्षा सूची से किया गया है लेकिन अभी तक इन्हें नियुक्ति पत्र नहीं मिल पाए हैं।

दो महीने से इंतजार कर रहे हैं चयनित डॉक्टर

126 डॉक्टर जिनका चयन प्रतीक्षा सूची से हुआ है वे पिछले दो महीनों से नियुक्ति पत्र की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उनके दस्तावेज़ों की जांच भी पूरी हो चुकी है लेकिन प्रशासनिक प्रक्रिया के चलते अब तक उनकी जॉइनिंग नहीं हो पाई है। अब सीएम की स्वीकृति के बाद उन्हें राहत मिलने की उम्मीद है।

अब 58 और डॉक्टरों को बुलाया गया वेरिफिकेशन के लिए

स्वास्थ्य विभाग ने अब प्रतीक्षा सूची से 58 अन्य डॉक्टरों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया है। इन्हें पंचकूला मुख्यालय में सुबह 10 बजे रिपोर्ट करने को कहा गया है। इनके भी दस्तावेज़ वेरिफिकेशन और बायोमैट्रिक के बाद जल्द नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

यह भर्ती प्रक्रिया रोहतक PGI द्वारा आयोजित परीक्षा के माध्यम से की जा रही है। परीक्षा परिणाम पहले ही स्वास्थ्य विभाग को सौंपा जा चुका है। विभाग की कोशिश है कि सभी चयनित डॉक्टरों को शीघ्र नियुक्ति पत्र देकर राज्य के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी को जल्द दूर किया जा सके।

सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now