Haryana Roadways की बड़ी सौगात! हिसार से शिमला और गुरुग्राम के लिए शुरू हुई AC बस सेवा

On: July 4, 2025 5:58 PM
Follow Us:

Haryana Roadways: पहली बार हिसार से शिमला के लिए सीधी AC बस सेवा शुरू की गई है। यह बस सुबह 9:55 बजे हिसार बस स्टैंड से रवाना होती है और शाम 7 बजे शिमला पहुंचेगी। कुल 380 किलोमीटर के सफर का किराया ₹813 तय किया गया है। यह बस कैथल, अंबाला और चंडीगढ़ समेत कुल 45 जगहों पर रुकेगी। पहले इस रूट पर सरकारी AC बस नहीं चलती थी जिससे यात्रियों को काफी परेशानी होती थी।

हिसार से गुरुग्राम के लिए अब सुबह 6 बजे और दिल्ली के लिए 4:30 बजे AC बस सेवा शुरू कर दी गई है। गुरुग्राम और दिल्ली रूट पर AC बस का किराया ₹299 रखा गया है। जबकि सामान्य बस से दिल्ली का किराया ₹200 है। इस फैसले से रोजाना आने-जाने वाले कर्मचारियों और विद्यार्थियों को काफी राहत मिलेगी।

हिसार DIPO के DIPO प्रभारी श्रवण कुमार के अनुसार फिलहाल 17 रूटों पर AC बस सेवाएं चल रही हैं। जल्द ही DIPO को 40 और सामान्य बसें मिलने वाली हैं जिससे यात्रियों को और अधिक कनेक्टिविटी मिलेगी। खास बात यह है कि अब यात्रियों को सफर के दौरान चार्जिंग पॉइंट, आरामदायक सीटें और शुद्ध हवा जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।

हिसार से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों के लिए भी खुशखबरी है। सुबह 7:10 बजे और दोपहर 12 बजे चलने वाली AC बस सेवाएं जो लंबे समय से बंद थीं उन्हें फिर से शुरू कर दिया गया है। ये सेवाएं बुधवार को रूट परमिट मिलने के बाद बहाल की गई हैं। अब यात्रियों को बिना परेशानी के चंडीगढ़ की यात्रा का आनंद मिलेगा।

सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now