CM Saini की बड़ी घोषणा, क्या गुरुग्राम बनेगा भारत का अगला ऑरलैंडो? डिज्नीलैंड से बदल जाएगी तस्वीर

On: July 4, 2025 6:06 PM
Follow Us:

हरियाणा सरकार CM Saini ने पर्यटन क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए बड़ा कदम उठाने जा रही है। राज्य के गुरुग्राम में जल्द ही डिज्नीलैंड एम्यूजमेंट पार्क की स्थापना की जा सकती है। CM नायब सिंह सैनी ने वेस्टर्न पेरिफेरल (KMP) एक्सप्रेसवे के आसपास के क्षेत्रों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की महत्वाकांक्षी योजना का अनावरण किया है। इस दौरान CM ने डिज्नीलैंड पार्क के बारे में जानकारी साझा की है। डिज्नीलैंड पार्क के लिए मानेसर में 500 एकड़ जमीन भी चिन्हित कर ली गई है।

गुरुग्राम को क्यों चुना गया?

CM Saini ने बताया कि “पार्क के लिए गुरुग्राम को इसलिए चुना गया क्योंकि NCR शहर में कई फॉर्च्यून 500 कंपनियों के मुख्यालय हैं और यह राज्य को अपना अधिकांश राजस्व देता है। गुड़गांव में आगामी ग्लोबल सिटी परियोजना इस क्षेत्र के लिए एक और मील का पत्थर साबित होगी। इसलिए, गुरुग्राम डिज्नीलैंड के लिए सबसे उपयुक्त स्थान है। मानेसर में साइट रणनीतिक रूप से केएमपी एक्सप्रेसवे और हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर (HORC) के साथ स्थित है। पूरे NCR से लोग यहां आसानी से आ सकते हैं।” आपको बता दें कि ग्लोबल सिटी परियोजना 1,000 एकड़ का एक छोटा शहर है जिसे राज्य सरकार सेक्टर 36, 36बी, 37 और 37बी में बनाने की योजना बना रही है। दिल्ली-गुड़गांव और द्वारका एक्सप्रेसवे से जुड़े होने के अलावा, यह परियोजना वॉक-टू-वर्क अवधारणा पर आधारित होगी और सभी सुविधाएं और सेवाएं आसानी से उपलब्ध होंगी।

CM Saini ने क्या बताया?

CM Saini ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने कहा है कि डिज्नीलैंड एनसीआर क्षेत्र में गेम चेंजर साबित होगा। इससे न केवल राज्य बल्कि देश को भी आर्थिक, सांस्कृतिक और सामाजिक लाभ होगा। इस परियोजना से हजारों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे और क्षेत्र में बड़े बदलाव आएंगे। डिज्नीलैंड अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को भी आकर्षित करेगा।

डिज्नीलैंड पार्क की स्थापना क्यों खास है?

आपको बता दें कि अगर डिज्नीलैंड पार्क की स्थापना होती है तो यह एनिमेशन दिग्गज के सहयोग से भारत में बनने वाला पहला डिज्नीलैंड होगा। इससे पहले फरवरी में महाराष्ट्र सरकार ने नवी मुंबई में डिज्नीलैंड थीम से प्रेरित पार्क विकसित करने की योजना की घोषणा की थी। CM Saini ने कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का विस्तार करने और सूरजकुंड में एक की जगह तीन मेले आयोजित करने की योजना बनाने की बात कही है। CM Saini ने कहा है कि ये सभी परियोजनाएं मिलकर हरियाणा को पर्यटन केंद्र के रूप में मजबूती से स्थापित करेंगी।

सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now