IGU Rewari : बीएससी ऑनर्स के विभिन्न कोर्सों की काउंसिंग शुरू, यहां पढे अपडेट

On: June 9, 2025 7:43 PM
Follow Us:
IGU REWARI
IGU Rewari: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर (रेवाड़ी) में नए शैक्षणिक सत्र 2025–26 में रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान एवं गणित विषय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप बीएससी ऑनर्स के पाठ्यक्रम आरंभ किए गए हैं।
प्रवेश के लिए साइंस के इच्छुक अभ्यर्थी 9 जून, 2025 तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.igu.ac.in पर “ बीएससी ऑनर्स के विषय से प्रोग्राम का चयन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी विषयों में 60 सीटें उपलब्ध है।
ऑनलाइन आवेदन के पश्चात्, भरे गए आवेदन की हार्ड कॉपी सभी आवश्यक दस्तावेज़ों सहित 16 जून, 2025 तक संबंधित विभाग में जमा करानी अनिवार्य है।
प्रथम मेरिट सूची 17 जून 2025 को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी एवं प्रथम काउंसलिंग 19 जून 2025 को होगी। द्वितीय काउंसलिंग 23 जून एवं तीसरी काउंसलिंग 27 जून 2025 को होगी। अधिक जानकारी के
लिए अभ्यर्थी www.igu.ac.in पर देख सकते है।

Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now