Haryana News : इंतजार खत्म: हिसार से चंडीगढ़ की की इस दिन शुरू होगी हवाई यात्रा, जानें कितना लगेगा किराया

On: June 3, 2025 7:53 AM
Follow Us:
Haryana : इंतजार खत्म: हिसार से चंडीगढ़ की की इस दिन शुरू होगी हवाई यात्रा, जानें कितना लगेगा किराया

Haryana News: हरियाणा के हिसार एयरपोर्ट से चंडीगढ़ विमान सेवा को सरकार ने मंजूरी दे दी है। हिसार से चंडीगढ़ की हवाई यात्रा 9 जून से शुरू होगी। PM Modi  ने 14 अप्रैल को इस विमान सेवा का उद्घाटन किया था। अब हिसार से चंडीगढ़ के लिए उड़ान सेवा शुरू की जाएगी।Haryana News

कंपनी ने चरणबद्ध तरीके से विमान सेवा शुरू करने का लक्ष्य तय किया था। अयोध्या के बाद कंपनी ने चंडीगढ़ से विमान सेवा शुरू करने का फैसला किया है।Haryana News

जानकारी के अनुसार हवाई यात्रा का किराया 2500 से 3000 रुपए के बीच रहेगा। हिसार से चंडीगढ़ की दूरी करीब 252 KM है। इस सफर को तय करने में 45 मिनट लगेंगे. फिलहाल उड़ान का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। इस सेवा का आरंभ हरियाणा के सीएम नायाब सैनी कर सकते हैं।

बता दे कि एलायंस एयरलाइंस की ओर से शुरू होने वाली विमान सेवा के लिए 72 सीटर का विमान होगा। हिसार से जयपुर के लिए भी विमान सेवा शुरू होनी थी, मगर अभी इस पर​ फिलहाल विराम लग गया है। हिसार एयरपोर्ट से अभी अयोध्या के लिए उड़ान सेवा चल रही है।

पिछले साल एलायंस एयरलाइंस के साथ हरियाणा सरकार ने अयोध्या, जयपुर, चंडीगढ़, अहमदाबाद और जम्मू के लिए उड़ान सेवा शुरू करने का समझौता किया था। Haryana News

 

Best E News

मै पिछल क्षेत्र तील साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। पहले एक राष्ट्रीय न्यूज पेपर में भी कार्य करने का मौका मिला। फिलहाल Best E News में बतौर एडिटर कार्यरत है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now