Haryana में 135 नए स्वास्थ्य संस्थान, हर जिले में बनेंगे नए सेंटर, मरीजों को मिलेगा फायदा

On: September 14, 2025 2:32 PM
Follow Us:
Haryana में 135 नए स्वास्थ्य संस्थान, हर जिले में बनेंगे नए सेंटर, मरीजों को मिलेगा फायदा

Haryana सरकार आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में लगातार प्रयासरत है. स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने बताया कि 74.43 करोड़ रुपए की लागत से 135 नए स्वास्थ्य संस्थानों के निर्माण को प्रशासनिक मंजूरी दी गई है.

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि लगभग 6993 लाख रुपए की राशि से 126 सब-हेल्थ सेंटर बनाए जाएंगे. इन सेंटरों का निर्माण महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, भिवानी, चरखी दादरी, गुरुग्राम, झज्जर, जींद, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, फतेहाबाद, पलवल, पानीपत और सोनीपत जिलों में किया जाएगा.

450 लाख रुपए की लागत से 9 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट्स के निर्माण को भी मंजूरी दी गई है. इन यूनिट्स का निर्माण सिरसा, पानीपत, भिवानी, रेवाड़ी और झज्जर जिलों में किया जाएगा. इसका उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को और अधिक व्यापक बनाना है.

आरती राव ने बताया कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार में डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने और आधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दे रही है. इससे मरीजों को उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से मिल सकेंगी.

स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वस्त किया कि जिस भी गांव या शहर में स्वास्थ्य संस्थान की आवश्यकता महसूस होगी, वहां बिना किसी देरी के नए संस्थानों का निर्माण सुनिश्चित किया जाएगा. यह प्रयास प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को समग्र रूप से सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम है.

सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now