Weather Update: कई राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, यहां पढे IMD अपडेट

On: September 30, 2025 8:52 PM
Follow Us:

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बने लो प्रेशर सिस्टम के चलते देश के कई हिस्सों में अगले छह दिनों तक मौसम अस्थिर रहेगा। इस दौरान पूर्वी भारत, पश्चिमी तट, मध्य भारत और उत्तर-पूर्वी राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। Weather Update

मौसम विभाग के अनुसार, सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र में 30 सितंबर को बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि 1 और 2 अक्टूबर को भी तेज वर्षा के आसार हैं। पूर्वोत्तर भारत में असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और नागालैंड में 1 से 5 अक्टूबर तक मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है।

 

खासतौर पर असम और मेघालय में 2 और 3 अक्टूबर को बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसी तरह, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2 से 4 अक्टूबर के बीच भारी से बहुत भारी वर्षा और 35 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

झारखंड में भी मौसम बिगड़ने के संकेत हैं। रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने 4 अक्टूबर तक येलो अलर्ट जारी किया है। 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। 2 और 3 अक्टूबर को पूर्वी झारखंड, सांताल परगना और मध्य व उत्तर-पूर्वी इलाकों में तेज वर्षा हो सकती है।

 

वहीं, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है, जबकि ओडिशा और मध्य प्रदेश में 4 और 5 अक्टूबर को वर्षा के संकेत हैं।

उत्तर भारत में भी मौसम का बदलाव देखने को मिलेगा। राजस्थान के कुछ हिस्सों में 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक आंधी और बारिश हो सकती है। वहीं, 4 और 5 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है।

 

इससे पर्वतीय इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने सभी राज्यों में लोगों को सतर्क रहने और स्थानीय अलर्ट का पालन करने की अपील की है।

Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now