Rewari News: धारूहेडा: राजकीय महाविद्यालय खरखडा में आयोजित एनएसएस के सात दिवसीय शिवर के दूसरे दिन सभी स्वयंसेवकों ने सुबह योगासन करने के पश्चात मिलकर स्वच्छता अभियान प्रारंभ किया।सभी ने मिलकर अंबेडकर पार्क की सफाई की।Rewari News
पेड़ लगाना आम बात है, पेड़ बचाना खास बात है
शिविर में पहुंचे कमल कुमार यादव , रिटायर्ड फॉरेस्ट ऑफिसर, के द्वारा जलवायु परिवर्तन के बारे में बताया गया । “पेड़ लगाना आम बात है, पेड़ बचाना खास बात है ” पर स्वयंसेवको द्वारा विचार विमर्श किया गया। सड़क सुरक्षा विषय पर वक्तव्य के बाद स्वयंसेवकों ने खरखड़ा गांव में रैली निकाली।Rewari News
स्वयं सेवको ने निकाली रैली
रैली का समापन ग्राम सचिवालय में किया गया। कैनन इंडिया प्राईवेट लिमिटेड की तरफ से ” एडॉप्ट ए विलेज” कार्यक्रम के तहत आयोजित “आई कैंप” में डॉ अपूर्वा ने स्वयंसेवको की अपनी नेत्र जांच की गई। शाम को सामूहिक खेल कूद के पश्चात् सभी ने मिलकर आगामी दिन के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की।













