Railways News: रेवाड़ी से दिल्ली के बीच चलने वाली पैसेंजर गाड़ी संख्या 54414 के समय में बदलाव किया गया है। अब यह ट्रेन रेवाड़ी से सुबह 06:45 बजे चलेगी, जबकि पहले इसका प्रस्थान समय सुबह 07:05 बजे था। नया समय 4 सितंबर से लागू होगा।
दैनिक रेल यात्री संघ पटौदी रोड के अध्यक्ष योगेन्द्र चौहान ने बताया कि पूर्व निर्धारित समय के अनुसार यह गाड़ी दिल्ली पहुंचते-पहुंचते एक घंटे तक लेट हो जाती थी। इसका कारण बीच रास्ते में हरियाणा एक्सप्रेस, आश्रम सुपरफास्ट और रूणिचा एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों द्वारा बार-बार ओवरटेक करवाना था। इस समस्या को देखते हुए संघ ने गाड़ी के समय में परिवर्तन की मांग की थी।Railways News
नए टाइम टेबल के अनुसार ट्रेन 06:45 बजे रेवाड़ी से चलकर 07:15 बजे पटौदी रोड, 07:55 बजे गुड़गांव, 08:21 बजे दिल्ली कैंट और 09:15 बजे पुरानी दिल्ली पहुंचेगी। योगेन्द्र चौहान ने गाड़ी के समय परिवर्तन के लिए सीनियर डीओएम विकास वत्स का आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।













