Missing: हरियाणा के रोहतक जिले के सांपला कस्बे से बड़ी खबर सामने आई है। यहां मंगलवार रात को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके बेटे सांसद दीपेंद्र हुड्डा के “लापता” पोस्टर लगाए गए। ये पोस्टर सांपला नगर पालिका के पूर्व पार्षद शिव कुमार रंगीला ने लगाए, जो दो बार विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं।Missing
पोस्टरों में लिखा गया कि सांपला में भारी बारिश के चलते लोगों के घरों में पानी भर गया है। कस्बे में करीब 300 से 400 घर जलभराव से प्रभावित हैं, लेकिन विधायक भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद दीपेंद्र हुड्डा जनता का हालचाल जानने तक नहीं पहुंचे। पोस्टर पर संदेश था—”अगर दोनों कहीं दिखाई दें तो सांपला की जनता को सूचित करें। कोई तो हमारी मदद करो।”Missing

पूर्व पार्षद शिव कुमार रंगीला ने आरोप लगाया कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा हाल ही में आसपास के गांवों का दौरा कर फोटो खिंचवाकर लौट गए, लेकिन अपने ही विधानसभा क्षेत्र सांपला में नहीं पहुंचे। उनका कहना है कि इस संकट की घड़ी में जनता को अपने जनप्रतिनिधियों की सबसे ज्यादा जरूरत है।Missing
हालांकि, गौर करने वाली बात यह भी है कि 6 सितंबर को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सांपला हलके का दौरा किया था। उस दौरान उन्होंने पाकस्मा, भैसरूं, कसरेहटी, समचाना और सांपला क्षेत्र में जलभराव की स्थिति का जायजा लिया था और अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश भी दिए थे। बावजूद इसके, स्थानीय स्तर पर लोगों की नाराजगी बनी हुई है।Missing













