Indian Railways: उदयपुर सिटी-चंडीगढ़ सुपरफास्ट ट्रेन को मिली हरी झंडी, जानिए रूट- शेड्यूल

On: September 25, 2025 9:55 AM
Follow Us:
Indian Railway:

Indian Railways: पंजाब, राजस्थान और हरियाणा के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। उत्तर पश्चिम रेलवे 27 सितंबर से उदयपुर सिटी-चंडीगढ़ द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन चला रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 25 सितंबर को बांसवाड़ा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पहली सीधी रेल सेवा का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।

ट्रेन का लाभ

इस ट्रेन से उदयपुर और चंडीगढ़ जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल सीधे जुड़े जाएंगे। हरियाणा के कई रेलवे स्टेशनों पर ठहराव होने से यात्रियों को चंडीगढ़ और राजस्थान के अन्य शहरों तक आसानी से पहुंचने का अवसर मिलेगा। यह सुविधा विशेष रूप से व्यापारियों और पर्यटन प्रेमियों के लिए फायदेमंद होगी।

यात्रा शेड्यूल

ट्रेन नंबर 20989, उदयपुर सिटी-चंडीगढ़ द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस, उदयपुर सिटी से बुधवार और शनिवार को शाम 16.05 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 09.50 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 20990, चंडीगढ़-उदयपुर सिटी, गुरुवार और रविवार को सुबह 11.20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 05.25 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी।

इस ट्रेन का मार्ग महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरता है। उदयपुर से चंडीगढ़ तक के बीच राणा प्रताप नगर, मावली, कपासन, चंदेरिया, भीलवाड़ा, विजयनगर, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर, दौसा, बांदीकुई, राजगढ़, अलवर, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, जींद, नरवाना, कैथल, कुरुक्षेत्र और अंबाला कैंट स्टेशन शामिल हैं।

ट्रेन की संरचना

इस ट्रेन में कुल 22 डिब्बे होंगे। इनमें 2 सेकंड एसी, 6 थर्ड एसी, 2 थर्ड एसी इकोनॉमी, 6 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी, 1 पावर कार और 1 गार्ड डिब्बा शामिल है। इस नई सेवा से यात्रियों को अधिक सुविधा और समय की बचत होगी।

Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now