Sports News: रांची (झारखंड) में आयोजित 64वीं नेशनल ओपन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 8 पदक अपने नाम किए।
इनमें 3 स्वर्ण, 4 रजत और 1 कांस्य पदक शामिल हैं। यह प्रतियोगिता बिरसा मुंडा स्टेडियम में 27 से 30 सितंबर तक आयोजित हुई।Sports News
मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ के अनुसार, हरियाणा के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल प्रदर्शन कर राज्य का मान बढ़ाया।इस प्रतियोगिता में हरियाणा से 81 एथलीट और टीम अधिकारी शामिल हुए थे।
टाटा टिस्कान की ओर से खिलाड़ियों को उच्च गुणवत्ता वाली स्पोर्ट्स किट उपलब्ध कराई गई। टाटा टिस्कान की सीनियर मैनेजर प्रतिमा राव ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
पदक विजेता खिलाड़ी
- सीमा (भिवानी) – डिस्कस थ्रो, स्वर्ण
- संजना (रोहतक) – 1500 मीटर और 3000 मीटर दौड़, रजत
- शिक्षा (चरखी दादरी) – शॉट पुट, रजत
- निर्भय सिंह (भिवानी) – डिस्कस थ्रो, रजत
- सान्या यादव (महेंद्रगढ़) – डिस्कस थ्रो, कांस्य
- दीपिका (फतेहाबाद) – जेवलिन थ्रो, स्वर्ण (54.86 मीटर थ्रो)
- मोहम्मद साजिद (फरीदाबाद) – लंबी कूद, स्वर्ण
एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह, टीम मैनेजर जसवंत सिवाच और कोच अजय सहरावत ने सभी पदक विजेताओं को शुभकामनाएं दीं













