Haryana News: सिर्फ 5 मिनट में एक्स-रे, फतेहाबाद अस्पताल में नई हाईटेक मशीन, जानें कैसे मरीजों को मिलेगा फायदा

On: October 8, 2025 4:16 PM
Follow Us:
Haryana News: सिर्फ 5 मिनट में एक्स-रे, फतेहाबाद अस्पताल में नई हाईटेक मशीन, जानें कैसे मरीजों को मिलेगा फायदा

Haryana News: हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए लगातार नए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में फतेहाबाद जिले के सिविल अस्पताल में 60 लाख रुपए की नई एक्स-रे मॉडर्न मशीन लगाई गई है। यह मशीन सिर्फ 5 मिनट में एक्स-रे तैयार कर देगी, जिससे मरीजों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। खास बात यह है कि यह मशीन 24 घंटे काम करेगी।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि यह एक्स-रे मशीन शहर के किसी भी प्राइवेट अस्पताल में उपलब्ध नहीं है। पहले जहां पुरानी मशीन से एक्स-रे में 20 मिनट लगते थे, अब यह समय घटकर मात्र 5 मिनट रह गया है। नई मशीन 10 अक्टूबर से चालू होगी।

इस मशीन से मरीजों को बड़ा लाभ मिलेगा। घुटने या हाथ की चोट, सड़क हादसे में घायल लोगों का तुरंत एक्स-रे किया जा सकेगा और उसी आधार पर उपचार शुरू होगा। पहले पुरानी मशीन पर 250 एक्स-रे तक की लिमिट थी, लेकिन अब नई मशीन से जितना चाहे उतना एक्स-रे किया जा सकेगा। मरीज केवल 5 रुपए की पर्ची कटवाकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ बुधराम ने बताया कि अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार सुधार किया जा रहा है। अस्पताल की बिल्डिंग का सौंदर्यकरण किया जा रहा है और मरीजों को समय पर बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। नई एक्स-रे मॉडर्न मशीन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now