Haryana News: गुरुग्राम सदर बाजार में शुरू होगी स्मार्ट पार्किंग, 10 रुपए से शुरू होकर मासिक पास तक का मिलेगा विकल्प

On: October 3, 2025 2:30 PM
Follow Us:
Haryana News: गुरुग्राम सदर बाजार में शुरू होगी स्मार्ट पार्किंग, 10 रुपए से शुरू होकर मासिक पास तक का मिलेगा विकल्प

Haryana News: दिल्ली के पास गुरुग्राम में वाहन चालकों के लिए अच्छी खबर है। नगर निगम ने सदर बाजार में बनी बहुमंजिला पार्किंग के लिए नई पार्किंग दरें तय कर दी हैं। अब पार्किंग का शुल्क घंटों के हिसाब से लगेगा और इसकी शुरुआत 10 रुपए से होगी। यह हरियाणा की पहली ऐसी पार्किंग है, जिसका प्रबंधन 5 साल तक निजी एजेंसी के हाथ में रहेगा।

नगर निगम ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग से अनुमति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली है। इसके तहत निजी एजेंसी निगम को सालाना निश्चित आय देगी और उसी के आधार पर पार्किंग का रखरखाव और संचालन किया जाएगा। यह बहुमंजिला पार्किंग भवन पिछले 6 महीने से तैयार है, लेकिन टेंडर प्रक्रिया में देरी के कारण अभी तक आम लोगों के लिए शुरू नहीं हो पाई। नगर निगम का दावा है कि इस महीने के अंत तक पार्किंग चालू कर दी जाएगी।

पार्किंग शुल्क इस प्रकार तय किया गया है

चारपहिया वाहन

  1. 1 घंटे से कम: 20–30 रुपए

  2. 1–2 घंटे: 40–50 रुपए

  3. 2–4 घंटे: 60–70 रुपए

  4. 4–6 घंटे: 80–100 रुपए

  5. 6 घंटे से ऊपर: 100–120 रुपए

  6. मासिक पास: 1,750–2,000 रुपए

टू-व्हीलर:

  1. 1 घंटे से कम: 10–20 रुपए

  2. 1–2 घंटे: 20–30 रुपए

  3. 2–4 घंटे: 30–40 रुपए

  4. 4–6 घंटे: 40–50 रुपए

  5. 6 घंटे से ऊपर: 50–70 रुपए

  6. मासिक पास: 550–600 रुपए

पहले तीन साल की पार्किंग दरें थीं:

  1. 2 घंटे तक: 60 रुपए

  2. 5 घंटे तक: 90 रुपए

  3. 5–10 घंटे: 200 रुपए

  4. 10–24 घंटे: 300 रुपए

सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now