Haryana News: सोनीपत मंडियों में 1121 बासमती धान की पहली आवक, भाव सुन किसानों में खुशी और उम्मीदों की लहर

On: October 12, 2025 5:34 PM
Follow Us:
Haryana News: सोनीपत मंडियों में 1121 बासमती धान की पहली आवक, भाव सुन किसानों में खुशी और उम्मीदों की लहर

Haryana News: मौसम साफ होने के साथ ही प्रदेश भर की अनाज मंडियों में धान की आवक रफ्तार पकड़ने लगी है। किसान सुखी और साफ-सुथरी फसल लेकर मंडियों में पहुंच रहे हैं। इससे भाव में भी तेजी दर्ज की जा रही है। सोनीपत जिले की मंडियों में 1509 और 1121 किस्म के धान के भाव बढ़े हैं, जिससे किसानों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आ रही है।

सोनीपत में 1509 किस्म का भाव

सोनीपत अनाज मंडी में 1509 किस्म के धान का भाव शनिवार को 3221 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गया। यह खरीफ सीजन का अब तक का सबसे ऊंचा भाव है। वहीं, कंबाइन मशीन से निकाले गए धान का भाव 3021 रुपए प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया।

इस महीने की शुरूआत में नमी के कारण धान के भाव गिरकर 2800 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गए थे। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा था। अब धूप खिलने से फसल में नमी कम हुई है और भाव में लगातार तेजी दर्ज हो रही है।

शनिवार को पहली बार बासमती धान की किस्म 1121 की आवक मंडी में हुई। पहले ही दिन इस धान की बोली 4100 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गई। यह पिछले साल की तुलना में कहीं अधिक है। सोनीपत में लगभग 90% किसान बासमती धान की किस्म 1121 और 1718 की खेती करते हैं।

किसानों के लिए खुशखबरी

बारिश के कारण इस बार उत्पादन में गिरावट आई है, लेकिन भाव में तेजी से कुछ हद तक घाटे की भरपाई होगी। सीजन की शुरुआत में ही इन किस्मों के भाव में तेजी किसानों के लिए आर्थिक राहत और खुशखबरी लेकर आई है।

सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now