Haryana News: सूरजकुंड में इस दिन लगेगा दीवाली मेला, जानिए कितने की है टिकट

On: September 22, 2025 8:26 PM
Follow Us:
मेले की शुरुआत 1987 में हुई थी। जिसका उद्देश्य भारत में मौजूद अद्भुत और लुप्त हो रही कलाओं को बढ़ावा देना है।

Haryana News: हरियाणा में फरीदाबाद के सूरजकुंड का मेला किसी परिचय का मोहताज नहीं है। एक बार फिर सूरजकुंड में पर्यटन निगम की ओर से 2 से 7 अक्तूबर तक दीवाली मेला लगाया जा रहा है। मेले में लगभग 500 कमर्शियल स्टॉल लगाए जाएंगे। इतना ही नहीं स्टॉल में दीवाली से जुड़ा सजावटी सामान, खिलौने, बर्तन और आभूषण उपलब्ध रहेंगे। Haryana News

 

इस बार मेले में प्रवेश टिकट 100 रुपये रखा गया है, जबकि वर्ष 2023 में यह केवल 30 रुपये था। पर्यटन निगम के अनुसार, इस बार मेला सरकार से किसी प्रकार का वित्तीय सहयोग लिए बिना अपनी आय से ही आयोजित किया जा रहा है।

पिछले साल कम रही थी भीड़

वर्ष 2023 में कम टिकट दर रखने के बावजूद मेले में भीड़ उम्मीद से काफी कम रही थी। इसके बाद पिछले साल मेला आयोजित नहीं किया गया। अब टिकट की दर बढ़ाई गई है, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस बार लोगों का उत्साह बढ़ता है।

इस बार मेले की खासियत

  • मेले में लगभग 500 कमर्शियल स्टॉल लगाए जाएंगे।
  • स्टॉल में दीवाली से जुड़ा सजावटी सामान, खिलौने, बर्तन और आभूषण उपलब्ध रहेंगे।
  • स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल मेले को और आकर्षक बनाएंगे।
  • हर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम दर्शकों को विशेष अनुभव देंगे।
  • स्टॉल और टिकट की ऑनलाइन बुकिंग हरियाणा टूरिज्म की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

जानिए क्यों बढाई टिकट की राशि: हरियाणा पर्यटन निगम के एजीएम हरविंदर यादव ने बताया कि वर्ष 2023 में सरकार से बजट मिलने के कारण टिकट दर कम रखी गई थी। इस बार सरकार की ओर से फंड नहीं मिलने के कारण मेले को अपनी आय खुद जनरेट करनी होगी, इसलिए एंट्री टिकट 100 रुपये तय किया गया है। Haryana News

हालांकि परिवार सहित आने वाले पर्यटकों के लिए यह टिकट दर कुछ महंगी साबित हो सकती है, लेकिन आकर्षक स्टॉल और सांस्कृतिक कार्यक्रम मेले को रंगीन और यादगार अनुभव देने वाले होंगे। Haryana News

Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now