Signature Global Society में बडा हादसा : मानेसर SDM की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित

On: March 10, 2026 8:45 PM
Follow Us:
Signature Global सोसायटी मानेसर में बडा हादसा: मानेसर SDM की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित

Signature Global Society: दिल्ली जयपुर हाईवे पर सिधरावली में सिग्नेचर ग्लोबल सोसायटी में कल सोमवा रात दीवार गिरने के मामले को लेकर जिला प्रशासन जांच के आदेश दिए हैं। बता दे कि इसको लेकर डिप्टी कमिश्नर अजय कुमार ने जांच के लिए SDM मानेसर की अगुवाई में अधिकारियों की एक कमेटी बनाई है। असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस पटौदी, डिस्ट्रिक्ट टाउन प्लानर (एनफोर्समेंट) गुरुग्राम, और एग्जीक्यूटिव इंजीनियर-II पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट को कमेटी में शामिल किया गया है।

मानेसर SDM दर्शन यादव बनाए कमेटी चेयरमैन : जिला प्रशासन ने बताया कि कमेटी घटना के सभी पहलुओं की अच्छी तरह जांच करेगी। इतना ही जल्द से जल्द जिम्मेदारी तय करेगी और तय समय में अपनी रिपोर्ट डिप्टी कमिश्नर ऑफिस को सौंपेगी। कमेटी बनाने से पहले मानेसर SDM दर्शन यादव ने मंगलवार को मौके का दौरा किया ।

 

Signature Global सोसायटी में रात को हुआ था बडा हादसा

बता दे हाईवे स्थित सिधरावली क्षेत्र में स्थित Signature Global की कंस्ट्रक्शन साइट पर मिट्टी धंसने के बाद 11 मजूदर मिट्टी में दब गए थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची रेस्क्यू ऑपरेशन में कुल 11 श्रमिकों को मलबे से बाहर निकाला गया। इनमें से सात श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि चार घायल पाए गए हैं।

संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन

पुलिस के साथ State Disaster Response Force (SDRF) और National Disaster Response Force (NDRF) की टीमों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, जो देर रात करीब 3:30 बजे तक जारी रहा।घटना की सूचना मिलते ही Gurugram के बिलासपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू कराया। गमीमत यहीं समय रहते राहत कार्य शुरू होने से चार मजदूरों को बचा लिया गया ।

इस मजूदरों की हुई मौत: शिवशंकर, निवासी बनिहारा? परमेश्वर मेहटो, निवासी होन्डई, मंगल मेहटो, निवासी हाथी बिन्दा, भागीरथ गोपे, निवासी पोहिता, जमशेदपुर, सतीश, निवासी बुरका जडथल नगर, भरतपुर, संजीव गोपे, निवासी पोहिता, जमशेदपुर व धनंजय मेहटो, निवासी होन्डई की मौत हो गई है।Signature Global Society

ये हुए घायल: बता दे सिधरावली में मिट्टी घसंने से छोटेलाल, निवासी नेपाल, शिवकाम चौधरी, निवासी नेपाल, दीनदयाल शर्मा, निवासी बांदीकुई शा​मिल है। पुलिस ने मृतकों और घायलों के परिजनों से संपर्क कर उन्हें हादसे की जानकारी दे दी है।Signature Global Society

मृतको के परिजनों को मिलेगा न्याय

पुलिस का कहना है कि परिजनों के आने के बाद उनकी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हादसे को लेकर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हादसे मे मारे गए मृतको के परिजनों को न्याय मिलेगा।

Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now