Haryana news : हरियाणा सरकार के एक ऑर्डर से सभी विभागों में हड़कंप की स्थिति बन गई है। सरकार ने सभी विभागों से अब तक कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की जानकारी मांग ली है। इसे लेकर एक लेटर भी जारी किया गया है।
हरियाणा सरकार के एच. आर. डिपार्टमेंट की ओर से भेजे गए ऑर्डर में लिखा है कि प्रदेश के सभी विभागों, बोर्ड, निगमों को संशोधित प्रिजर्ल्ड फार्म में आंकड़े सीधे महाधिवक्ता कार्यालय,हरियाणा को उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया गया है।Haryana news
बता दे कि सबसे हैरानी की बात यह है कि इसके लिए सरकार ने सभी विभागों को 24 घंटे का ही समय दिया है। यानी गुरुवार को जारी लेटर में मांगी गई जानकारी सभी विभागों को आज यानी 12 सितंबर तक देनी होगी।
भेजी गई मेल के चलते कहा है कि अब नया डेटा 12 सितम्बर 2025 तक ईमेल के जरिए से मानव संसाधन शाखा व को दोबारा भेजना होगा। यदि 2014 की इस विवादित पॉलिसी के अनुसार, संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण नहीं किया गया है, तो अन्य सरकारी संगठनों को व भी शून्य सूचना प्रदान की जानी चाहिए।












