Sports News: पानीपत में 69वें स्कूल राष्ट्रीय खेलों की शानदार शुरुआत, 1042 खिलाड़ी मैदान में उतरे

On: January 12, 2026 7:22 PM
Follow Us:
Sports News: पानीपत में 69वें स्कूल राष्ट्रीय खेलों की शानदार शुरुआत, 1042 खिलाड़ी मैदान में उतरे

Sports News: पानीपत के सेवा साधना केंद्र पट्टी कल्याणा में 69वें स्कूल राष्ट्रीय खेलों का भव्य आगाज हो गया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 12 जनवरी से 16 जनवरी तक आयोजित की जा रही है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस आयोजन के तहत अंडर-17 लड़का फुटबॉल और अंडर-19 लड़का कबड्डी प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। फुटबॉल वर्ग में कुल 38 टीमें जबकि कबड्डी में 31 टीमें भाग ले रही हैं। दोनों खेलों को मिलाकर कुल 1042 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।Sports News

प्रतियोगिता के पहले दिन सेवा साधना केंद्र में खेल भावना, अनुशासन और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिला। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में सभी राज्यों के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। जिला शिक्षा विभाग, पानीपत द्वारा इस आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा रहा है। मीडिया प्रभारी खेल सत्यवीर धनखड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों के लिए बेहतर खेल सुविधाएं और व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा के नेतृत्व में शिक्षा विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान जिला प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सुभाष भारद्वाज, खंड शिक्षा अधिकारी जयपाल सरोहा, सहायक शिक्षा अधिकारी खेल रविंद्र अंतिल, सहायक जिला शिक्षा अधिकारी खेल करण सिंह पूनिया, जयवीर दहिया, डॉ जोगिंदर और प्रदीप कादयान की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रथम दिन के मुख्य अतिथि भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान, अर्जुन पुरस्कार विजेता और वर्तमान में एसएसपी पटियाला राजपाल रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें अनुशासन, समर्पण और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।Sports News

अंडर-19 कबड्डी मुकाबलों में हिमाचल प्रदेश ने सीबीएसई डब्ल्यूएसओ को 29-05 से, दिल्ली ने सीआईएससीई को 52-23 से, तेलंगाना ने पांडुचेरी को 30-24 से हराया। हरियाणा ने आंध्र प्रदेश को 47-08 से पराजित किया। तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, विद्या भारती, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की टीमों ने भी अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की।Sports News

वहीं अंडर-17 फुटबॉल मुकाबलों में पश्चिम बंगाल, मणिपुर, त्रिपुरा, लक्षद्वीप, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, इब्सो, उत्तराखंड, गुजरात, पंजाब, बिहार और झारखंड की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। प्रतियोगिता के पहले दिन ही खिलाड़ियों के जोश और प्रतिस्पर्धा ने यह संकेत दे दिया है कि आने वाले दिन मुकाबले और भी रोमांचक होने वाले हैं।

Best E News

मै पिछल क्षेत्र तील साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। पहले एक राष्ट्रीय न्यूज पेपर में भी कार्य करने का मौका मिला। फिलहाल Best E News में बतौर एडिटर कार्यरत है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now