Khelo India: एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के संयुक्त तत्वावधान में देशभर में खेलो इंडिया अस्मिता माह एथलेटिक्स लीग रेवाड़ी में 24 नवंबर को यूएसए स्पोर्ट्स अकादमी, खलीलपुरी में किया जाएगा।
रेवाड़ी एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव विशाल यादव और कोच उपेश ने बताया कि प्रतियोगिता सुबह 9 बजे से शुरू होगी। प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग की लड़कियों के लिए तैयार किया गया है, ताकि उन्हें मैदान पर अधिक अनुभव मिल सके और वे राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार हो सकें।Khelo India
अंडर-14 आयु वर्ग में ट्रायथलॉन–A, ट्रायथलॉन–B, ट्रायथलॉन–C और किड्स जैवलिन थ्रो जैसे इवेंट शामिल होंगे। वहीं अंडर-16 आयु वर्ग की प्रतियोगिता में 60 मीटर, 600 मीटर, लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो और जैवलिन थ्रो की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।













