Train cancelled: हरियाणा से चलने वाली 10 यात्री ट्रेनें 1 सितंबर को रद्द कर दी गईं। उत्तर रेलवे ने पंजाब में भारी बारिश और बाढ़ को देखते हुए यह फैसला लिया है। ये ट्रेनें के रद्द होने से गुरुग्राम, रेवाड़ी, हिसार और सिरसा के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसके साथ ही जम्मू, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के अन्य यात्रियों की यात्रा भी प्रभावित होगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि जम्मू मंडल में भारी बारिश के कारण कठुआ-माधोपुर पंजाब स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या 17 पर तकनीकी समस्या आ गई है। इसी वजह से रेल यातायात प्रभावित हुआ है और ट्रेनें रद्द करनी पड़ी हैं। अधिकारियों ने कहा कि स्थिति में सुधार होने के बाद ट्रेनें फिर से चालू कर दी जाएंगी।
रद्द होने वाली रेल सेवाएं इस प्रकार हैं:
- Train No. 14661, बाडमेर-जम्मूतवी रेलसेवा 1 सितंबर को रद्द रहेगी।
- Train No. 14662, जम्मूतवी-बाडमेर रेलसेवा 1 सितंबर को रद्द रहेगी।
- Train No. 14803, भगत की कोठी-जम्मूतवी रेलसेवा 1 सितंबर को रद्द रहेगी।
- Train No. 14804, जम्मूतवी-भगत की रेलसेवा 1 सितंबर को रद्द।
- Train No. 12413, अजमेर-जम्मूतवी रेलसेवा 1 सितंबर को रद्द रहेगी।
- Train No. 12414, जम्मूतवी-अजमेर रेलसेवा 1 सितंबर को रद्द रहेगी।
- Train No. 19224, जम्मूतवी-साबरमती रेलसेवा 1 सितंबर को रद्द रहेगी।
- Train No. 19223, साबरमती-जम्मूतवी रेलसेवा 1 सितंबर को रद्द रहेगी।
- Train No. 19108, एमसीटीएम उधमपुर-भावनगर टर्मिनस रेलसेवा 1 सितंबर को रद्द रहेगी।
- Train No. 19028, जम्मू तवी-बांद्रा रेलसेवा 1 सितंबर को रद्द।













