धारूहेड़ा : क्षेत्र के गांव मालाहेड़ा में धुलंडी के अवसर पर प्राचीन शिव मंदिर परिसर में पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिताओं और कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। ग्रामीणों की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में आसपास के गांवों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
लडके व लडकियों ने कुशती दंगल में अजमाया जौर: मेला कमेटी की ओर से महिला और पुरुष वर्ग की 30 से अधिक इनामी कुश्तियां करवाई गईं, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी मौजूद रहे। दंगल में पहलवानों ने अपने दमखम का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
आस पास के गांवो पहुंचे लोग: मालाहेडा गांव के सरपंच महेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में ढाकिया, सुनारिया, असदपुर, तेलपुरी, बलेवा सहित आसपास के कई गांवों से लोग पहुंचे। खेलकूद प्रतियोगिताओं में रस्साकशी, कुश्ती और दौड़ जैसी पारंपरिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
पुरस्कार देकर किया सम्मानित: मालाहेडा मेला कमेटी व ग्राम पंंचायत की ओर से प्रतियोगिताओं में युवाओं के साथ-साथ बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और विजेता टीमों को मेला कमेटी की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मेले के दौरान धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं के लिए देशी घी का विशाल भंडारा लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर गांव के बुजुर्गों ने क्षेत्र के एक कोच को उनकी खेलों में दी जा रही सेवाओं के लिए मूर्ति भेंट कर सम्मानित किया। पूरे आयोजन के दौरान ग्रामीणों में उत्साह का माहौल बना रहा और कार्यक्रम ने गांव की सामाजिक एकता और परंपराओं को भी मजबूती प्रदान की।













