Haryana के अंबाला जिले में नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) और डिस्ट्रिक्ट हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर सोसायटी (DHFWS) ने विभिन्न पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्तियां 31 मार्च 2026 तक पूरी की जाएंगी।
महत्वपूर्ण तिथियां
नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख 9 सितंबर 2025 है। इंटरव्यू 19 सितंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा।
शैक्षिक योग्यता
मेडिकल ऑफिसर: आवेदक MBBS डिग्री धारक होना चाहिए।
नर्स: B.Sc Nursing या GNM पास होना आवश्यक।
डाटा मैनेजर: स्नातक पास होना चाहिए।
कॉउंसलर: साइकोलॉजी में ग्रेजुएट होना अनिवार्य है।
आवेदन शुल्क और आयु सीमा
किसी भी वर्ग के उम्मीदवार को आवेदन शुल्क नहीं देना है। न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष निर्धारित की गई है।
रिक्त पदों का विवरण
मेडिकल ऑफिसर: 01
नर्स: 01
कॉउंसलर: 02
डाटा मैनेजर: 01
कैसे करें आवेदन
उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। सबसे पहले आधिकारिक अधिसूचना देखकर अपनी पात्रता की पुष्टि करें। आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें और सावधानीपूर्वक भरें। इसके बाद आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें। लिफाफे पर “…की भर्ती के लिए आवेदन” लिखा होना चाहिए। तैयार आवेदन पत्र और मूल दस्तावेज “सिविल सर्जन कार्यालय अंबाला” पर जमा करें।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।













