धारूहेड़ा में धूमधाम से मनाई होली: डीजे पर झूमे लोग, पानी बचाकर खेली सूखी होली

On: March 4, 2026 2:27 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा में धूमधाम से मनाई होली: डीजे पर झूमे लोग, पानी बचाकर खेली सूखी होली

धारूहेड़ा: औद्योगिक नगरी धारूहेडा तथा आस पास के गांवों बुधवार को होली का त्योहार पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर की गलियां, कॉलोनियां और सोसायटियों रंगे लगाते हुए होली है होली के नारे गुंजते सुनाई दिए। बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और युवा सभी एक-दूसरे को गुलाल लगाते और रंग उड़ाते दिखाई दिए। कई जगह ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर लोगों ने जमकर नृत्य किया तथा गले मिलकर बधाईयां दी

जागरूकता भी दिखाई’ शांति से एक दूसरे के घर जाकर गुलाल लगाकर भाईचारे का संदेश देते हुए लोगो दिखाइ दिए। इस बार धारूहेड़ा में होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश मिला। बड़ी संख्या में लोगों ने पानी का उपयोग किए बिना सूखी होली मनाई। इतना ही लोगो ने स्वंय गुलाल से तिलक होली मनाते हुए दूसरें से गुलाल और प्राकृतिक रंगों से त्योहार मनाकर जल संरक्षण का संदेश दिया गया।

धारूहेड़ा में धूमधाम से मनाई होली:  डीजे पर झूमे लोग, पानी बचाकर खेली सूखी होली
धारूहेड़ा में धूमधाम से मनाई होली: डीजे पर झूमे लोग, पानी बचाकर खेली सूखी होली

सेक्टर में उडा गुलाल: होली पर्व गांव की नहीं अब सेक्टर व सोसायटो में खुल कर मनाया गया।
कई सोसायटियों में सामूहिक होली मिलन समारोह आयोजित किए गए, जहां परिवारों ने एक साथ त्योहार का आनंद लिया। रंगों के इस पर्व ने सामाजिक मेल-जोल को और मजबूत किया। जगह जगह मिठाईयां भी बांटी गई।

 

Best E News

मै पिछल क्षेत्र तील साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। पहले एक राष्ट्रीय न्यूज पेपर में भी कार्य करने का मौका मिला। फिलहाल Best E News में बतौर एडिटर कार्यरत है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now