Haryana Weather: हरियाणा में सर्दी ने दी दस्तक, रात का तापमान गिरा, दिन में हल्की धूप के साथ बना रहेगा 32 डिग्री

On: October 18, 2025 10:55 AM
Follow Us:
Haryana Weather: हरियाणा में सर्दी ने दी दस्तक, रात का तापमान गिरा, दिन में हल्की धूप के साथ बना रहेगा 32 डिग्री

Haryana Weather: हरियाणा में सुबह और रात के समय ठंड का अहसास होने लगा है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने से रात का तापमान लगातार गिर रहा है। महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा हिसार में तापमान 16.5 और नारनौल में 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि दिन के समय तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 22 अक्टूबर तक हरियाणा का मौसम आमतौर पर शुष्क और साफ रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। वहीं रात के समय उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के हल्की गति से चलने के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट बनी रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इस प्रकार दिन में हल्की गर्मी रहेगी जबकि रात को ठंडक का अहसास होगा।

आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ. शिवेंद्र सिंह ने बताया कि इस बार तापमान औसत से कम रहा है। इसका मुख्य कारण अक्टूबर के शुरूआती सप्ताह में हुई बारिश है। हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से करीब 30 मिमी बारिश हुई थी, जो अपने आप में रिकॉर्ड दर्जा रखती है।

इस मौसम में लोग ठंड के अनुसार तैयारी कर सकते हैं। सुबह और रात के समय हल्के गर्म कपड़े पहनना लाभकारी रहेगा। साफ और शुष्क मौसम के कारण दिन के समय हल्की धूप का आनंद लिया जा सकता है। पश्चिमी विक्षोभ और हवाओं की गति के चलते यह मौसम कृषि गतिविधियों के लिए भी अनुकूल माना जा रहा है।

सुनील चौहान

मै पिछले 6 साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। हमारा मकसद जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजागर करना है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now