Haryana Weather News: हरियाणा में मानसून की वापसी, 12 जिलों में बारिश का अलर्ट, 5-6 अक्टूबर को ऑरेंज अलर्ट जारी

On: October 3, 2025 1:41 PM
Follow Us:
Haryana Weather News: हरियाणा में मानसून की वापसी, 12 जिलों में बारिश का अलर्ट, 5-6 अक्टूबर को ऑरेंज अलर्ट जारी

Haryana Weather News: हरियाणा में शुक्रवार को 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने यमुनानगर, करनाल, पानीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, चरखी दादरी, नूंह और पलवल में बारिश की चेतावनी दी है। राज्य में राजस्थान से आने वाली नमी युक्त हवाओं के कारण मौसम ने करवट ली है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में कल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ असर दिखाएगा। इसके चलते 4, 5 और 6 अक्टूबर को हरियाणा में बारिश की संभावना है। 5 और 6 अक्टूबर को अधिकतर इलाकों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है और कुछ स्थानों पर भारी बरसात भी हो सकती है।

किसानों के लिए मौसम की स्थिति अच्छी है। कृषि विभाग ने सलाह दी है कि किसानों को मौसम के अनुसार फसलों की बुआई करनी चाहिए। आने वाले समय में सरसों की बिजाई के लिए मौसम अनुकूल रहने वाला है।

गुरुवार, यानी दशहरे के दिन, हरियाणा के झज्जर, सोनीपत, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अंबाला और पानीपत में भी बारिश हुई थी। मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण राज्य में मौसम बदल रहा है और नमी युक्त हवाएं लगातार हरियाणा में प्रवेश कर रही हैं।

कल से आने वाला पश्चिमी विक्षोभ अगले 3-4 दिन भारी बारिश ला सकता है। इसके बाद तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। फिलहाल, उमस भरी गर्मी ने लोगों को काफी परेशान कर रखा है। इस दौरान लोग बारिश और मौसम में बदलाव के लिए तैयार रहें।

सुनील चौहान

मै पिछले 6 साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। हमारा मकसद जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजागर करना है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now