Haryana Weather: हरियाणा में मानसून का जलवा, महेंद्रगढ़ में रिकॉर्ड 171% अधिक बारिश, बाकी जिलों में भी तेज़ रफ्तार

On: July 10, 2025 10:29 AM
Follow Us:

Haryana Weather: हरियाणा में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और राज्य के ज़्यादातर इलाकों में अच्छी बारिश हो रही है। खास बात ये है कि इस बार राज्य में अब तक औसत से 32 फीसदी ज़्यादा वर्षा रिकॉर्ड की गई है। हालांकि 10 जिले ऐसे हैं जहां सामान्य से कम बारिश हुई है। बाकी जिलों में बारिश का स्तर सामान्य से ऊपर रहा है। मौसम विभाग पहले ही इस बार सामान्य से अधिक वर्षा का पूर्वानुमान दे चुका था जो अब सच साबित होता नजर आ रहा है।

महेंद्रगढ़ बना बारिश का सरताज

अगर सबसे ज्यादा बारिश की बात करें तो महेंद्रगढ़ जिला टॉप पर है। यहां पर 1 जून से 8 जुलाई के बीच सामान्य से 171 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है जो अब तक की सबसे अधिक रिकॉर्ड है। वहीं कुछ जिलों में बारिश की स्थिति सामान्य से कम है जैसे अंबाला में 24 प्रतिशत की कमी, फरीदाबाद में 39 प्रतिशत, जींद में 34 प्रतिशत और कैथल में 35 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

बुधवार को नौ जिलों में हुई झमाझम बारिश

बुधवार को हरियाणा के नौ जिलों में भारी बारिश देखने को मिली। इसमें हिसार, जींद, झज्जर, कैथल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, फतेहाबाद, फरीदाबाद और रोहतक शामिल हैं। खासतौर पर पानीपत में हुई मूसलधार बारिश के कारण जलभराव की समस्या हो गई जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।

अलर्ट जारी, इन जिलों में रहे सावधान

मौसम विभाग ने गुरुवार यानी 10 जुलाई के लिए 16 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। यमुनानगर और करनाल जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इससे साफ है कि आने वाले दिनों में बारिश का दौर और तेज हो सकता है और लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

सुनील चौहान

मै पिछले 6 साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। हमारा मकसद जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजागर करना है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now