Haryana News: श्रीमद राम के जय कारों के साथ धारूहेड़ा में निकाली कलश यात्रा

On: December 7, 2025 7:52 PM
Follow Us:
Haryana News: श्रीमद राम के जय कारों के साथ धारूहेड़ा में निकाली कलश यात्रा

Haryana News: औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा में रविवार को सात दिवसीय श्रीरामकथा के शुभारंभ से पूर्व भव्य (Kalash yatra) कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यात्रा का आयोजन नंदरामपुर रोड स्थित गायत्री मंदिर के निकट कथा सेवा समिति की ओर से किया गया। कलश यात्रा को समाजसेवी शिवदीप और अभिषेक ने रवाना किया। ढोल–नगाड़ों, भजन मंडली और जयकारों के बीच यात्रा का माहौल उत्साहपूर्ण रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक उमंग देखते ही बन रही थी।

कथा वाचक गोपालाचार्य महाराज ने बताया कि श्रीरामकथा (Katha) का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कलश यात्रा का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक जागरण लाना और लोगों को धार्मिक मूल्यों से जोड़ना है। प्रतिदिन कथा स्थल पर दर्शकों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि सभी श्रद्धालु सहज रूप से कथा श्रवण कर सकें।Haryana News

जय जयकारों से माहौल हुआ भक्तिमय:’ रामचरितमानस के प्रमुख प्रसंगों, जीवन मूल्यों, संस्कारों और सामाजिक समरसता पर विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा। कलश यात्रा बास रोड से शुरू होकर भगत सिंह चौक से होती हुई हनुमान मंदिर के पास पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं, स्थानीय निवासियों और सामाजिक संगठनों ने यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। कई स्थानों पर फूल वर्षा और भजन-कीर्तन के साथ कलश यात्रा का अभिनंदन किया गया, जिससे धार्मिक माहौल और भी दिव्य बना रहा।

इन होगी समाप्त’ आयोजन समिति ने बताया कि 16 दिसंबर को कथा का समापन पूर्णाहुति के साथ किया जाएगा। इसके बाद हवन और भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।

Best E News

मै पिछल क्षेत्र तील साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। पहले एक राष्ट्रीय न्यूज पेपर में भी कार्य करने का मौका मिला। फिलहाल Best E News में बतौर एडिटर कार्यरत है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now