Haryana News: हरियाणा में 15 साल बाद ओलंपिक खेलों का आगाज! खिलाड़ी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा और जीतेंगे मेडल

On: September 17, 2025 2:36 PM
Follow Us:
Haryana News: हरियाणा में 15 साल बाद ओलंपिक खेलों का आगाज! खिलाड़ी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा और जीतेंगे मेडल

Haryana News: हरियाणा के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। करीब 15 साल बाद राज्य में फिर से ओलंपिक खेलों का आयोजन होने जा रहा है। यह प्रतियोगिता नवंबर माह में आयोजित की जाएगी। हरियाणा ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर तैयारियों का विवरण प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने खेलों के आयोजन को मंजूरी दे दी है।

ओलंपिक संघ अब खेलों का कैलेंडर तैयार कर रहा है। यह आयोजन राज्य के खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच साबित होगा। ओलंपिक संघ के अध्यक्ष कप्तान जसविंद्र मीनू बेनीवाल और प्रधान महासचिव व पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने मुख्यमंत्री से खेलों की तैयारियों और नियमों पर चर्चा की।

पंवार ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वयं नवंबर में खेलों का उद्घाटन करेंगे। खिलाड़ियों को मिलने वाले प्रमाणपत्र पर माता-पिता का नाम, आधार कार्ड नंबर और जन्मतिथि दर्ज होगी, ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो। प्रतियोगिता के दौरान ओलंपिक संघ के सभी नियमों का पालन किया जाएगा।

मुलाकात के दौरान खेल योजनाओं पर भी चर्चा हुई। पंचायत मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। इस दौरान 75 गांवों में व्यायामशालाएं और इनडोर स्टेडियम बनाए जाएंगे। इसके साथ ही व्यापक स्वच्छता अभियान और सामाजिक गतिविधियाँ भी ओलंपिक संघ की ओर से कराई जाएंगी।

संघ के अध्यक्ष मीनू बेनीवाल ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी लंबे समय से देश का नाम रोशन कर रहे हैं। ओलंपिक और एशियाई खेलों में राज्य के खिलाड़ियों ने मेडल जीतकर अलग पहचान बनाई है। ऐसे में 15 साल के बाद होने वाले हरियाणा ओलंपिक खेल युवाओं में खेलों को लेकर नया उत्साह और जोश भर देंगे।

सुनील चौहान

मै पिछले 6 साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। हमारा मकसद जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजागर करना है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now